इस ऐप से बिना इंटरनेट गूगल के जेम्मा 4 AI मॉडल का कर सकते हैं उपयोग
क्या है खबर?
टेक दिग्गज कंपनी गूगल के AI ऐज गैलरी ऐप की मदद से यूजर्स बिना इंटरनेट के भी जेम्मा 4 जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ऐप सीधे मोबाइल डिवाइस पर काम करता है, यानी डाटा कहीं बाहर नहीं जाता। इससे प्राइवेसी बनी रहती है और तेजी से काम होता है। यह ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और पूरी तरह ऑफलाइन इस्तेमाल को सपोर्ट करता है।
सुविधा
ऑफलाइन AI और खास फीचर्स की सुविधा
इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह ऑफलाइन काम करता है और टेक्स्ट, इमेज व ऑडियो जैसे कई तरह के इनपुट को सपोर्ट करता है। इसमें AI चैट, थिंकिंग मोड, आस्क इमेज और ऑडियो स्क्राइब जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा, एजेंट स्किल्स की मदद से यूजर अलग-अलग टास्क भी पूरे कर सकते हैं। ऐप में प्रॉम्प्ट लैब और मॉडल मैनेजमेंट जैसे टूल भी दिए गए हैं, जिससे उपयोग और आसान हो जाता है।
उपयोग
ऐप का इस्तेमाल कैसे करें?
AI एज गैलरी ऐप को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इसे गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड करना होता है। इसके बाद ऐप खोलकर AI चैट, आस्क इमेज या ऑडियो स्क्राइब जैसे ऑप्शन चुन सकते हैं। फिर अपने डिवाइस के अनुसार जेम्मा मॉडल का वेरिएंट चुनना होता है। मॉडल डाउनलोड होने के बाद यह फोन पर ही काम करता है और यूजर बिना इंटरनेट के भी आसानी से AI फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
केस
प्राइवेसी और यूज केस में बड़ा बदलाव
यह ऐप उन लोगों के लिए खास है जो बिना इंटरनेट के भी AI का इस्तेमाल करना चाहते हैं। इससे द पूरी तरह सुरक्षित रहता है और रिस्पॉन्स भी तेज मिलता है। यूजर इमेज समझ सकते हैं, ऑडियो ट्रांसलेट कर सकते हैं और कई काम ऑफलाइन कर सकते हैं। इसके अलावा, डेवलपर्स इसे कस्टमाइज भी कर सकते हैं, क्योंकि यह ओपन सोर्स है। कुल मिलाकर, यह ऐप मोबाइल पर AI इस्तेमाल करने के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है।