गूगल ने फोटोज ऐप में जोड़े नए टच-अप टूल्स, जानिए क्या मिलेगा फायदा
क्या है खबर?
दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने फोटोज ऐप के इमेज एडिटर में नए टच-अप टूल्स जोड़ दिए हैं, जिनकी मदद से यूजर तस्वीरों में सूक्ष्म बदलाव और सुधार कर सकेंगे। इन नए टूल्स का इस्तेमाल दाग-धब्बे हटाने, त्वचा की बनावट को निखारने, आंखों को चमकदार बनाने, दांतों को सफेद करने और अन्य कार्यों के लिए किया जा सकता है। अपने लेटेस्ट अपडेट के साथ गूगल आपकी सेल्फी में एडिटिंग टूल्स जोड़ने की कोशिश कर रहा है।
तरीका
ऐसे कर सकेंगे नए टूल्स का इस्तेमाल
इन टच-अप टूल्स का इस्तेमाल करने के लिए खींची गई तस्वीर में किसी चेहरे को चुनें, फिर टूल्स की सूची में से हील, स्मूथ, आंखों के नीचे, पुतलियों, दांतों, भौहों या होंठों में से किसी एक को चुनें। हर इफेक्ट में इंटेंसिटी स्लाइडर दिया गया है, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से इंटेंसिटी को एडजस्ट कर सकते हैं। इन टूल का उद्देश्य आम यूजर्स को पेशेवर एडिटिंग कौशल की आवश्यकता के बिना, त्वरित और सूक्ष्म सुधार उपलब्ध कराना है।
आवश्यकता
किन टूल्स में उपलब्ध होंगे ये टूल्स?
अपने खुद के टच-अप टूल लॉन्च करके गूगल संभवतः यह उम्मीद कर रहा है कि लोग अपनी तस्वीरों को एडिट करने के लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप पर जाने के बजाय गूगल फोटोज का ही इस्तेमाल करेंगे। साथ ही यह उसका सोशल मीडिया पर अलोचना झेल रहे ब्यूटी फिल्टर से बचना है, जो फोटो में बड़ा बदलाव करते हैं। इन टूल्स का इस्तेमाल करने के लिए आपके डिवाइस में एंड्रॉयड 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम और कम से कम 4GB रैम होनी चाहिए।