
गूगल ने नोटबुकLM में जोड़ा नया वीडियो ओवरव्यू फीचर, जानिए इसकी खासियत
क्या है खबर?
गूगल ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रिसर्च टूल नोटबुकLM में वीडियो ओवरव्यू नामक एक नया फीचर जोड़ रही है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट, कोट्स, चार्ट और इमेज के आधार पर अपने विषय से जुड़ा वीडियो बनवा सकते हैं। हालांकि, ये पारंपरिक वीडियो की तरह नहीं होते, बल्कि एक स्लाइडशो जैसा होता है। अभी यह सुविधा केवल अंग्रेजी में उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही दूसरी भाषाओं में भी आएगी।
खासियतें
जानिए इस फीचर की खासियतें
यह नया फीचर किसी विषय को समझाने, प्रक्रियाओं को दिखाने और कठिन बातों को आसान बनाने में मदद करता है। गूगल का कहना है कि स्लाइडशो-आधारित वीडियो से जानकारी को बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया जा सकता है। इसमें प्लेबैक स्पीड बदलने और वीडियो को 10 सेकंड आगे-पीछे करने की सुविधा भी है। कंपनी का यह भी कहना है कि भविष्य में इसे और बेहतर बनाया जाएगा, जिससे यह केवल स्लाइडशो तक सीमित नहीं रहेगा।
उपलब्धता
अन्य अपडेट और उपलब्धता की जानकारी
गूगल ने हाल ही में नोटबुकLM का एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है। इसके अलावा, स्टूडियो टैब को भी नया रूप दिया जा रहा है, जो कुछ हफ्तों में सभी यूजर्स के लिए आ जाएगा। अब ऑडियो ओवरव्यू 50 से ज्यादा भाषाओं में मौजूद हैं। कंपनी ने हाल ही में 'फीचर्ड नोटबुक्स' नामक सुविधा भी शुरू की है, जिससे नए यूजर्स बिना कुछ अपलोड किए भी शेक्सपियर जैसे विषयों पर काम कर सकते हैं।