ग्लासगो यूनिवर्सिटी ने बनाया हवा-पानी से नाइट्रेट फर्टिलाइजर बनाने वाला डिवाइस
ग्लासगो यूनिवर्सिटी ने एक बेहद सस्ता अल्ट्रासाउंड डिवाइस तैयार किया है, जिसकी कीमत मात्र 20 पाउंड (लगभग 2,000 रुपये) है। यह डिवाइस हवा और पानी से नाइट्रेट फर्टिलाइजर बना सकता है।
इसका मुख्य मकसद दूर-दराज के किसानों को अपनी खाद खुद बनाने में मदद करना है, ताकि उन्हें बड़ी फैक्ट्रियों पर निर्भर न रहना पड़े। यह डिवाइस अभी टेस्टिंग से गुजर रहा है और फिलहाल बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है।
नाइट्रोजन को नाइट्रेट में बदलने की क्षमता
शुरुआती लैब टेस्ट में यह डिवाइस ध्वनि तरंगों की मदद से केवल 8 मिनट में नाइट्रोजन को तोड़कर अच्छी मात्रा में नाइट्रेट बना पाया। हालांकि, यह फिलहाल हेबर-बॉश जैसे पारंपरिक तरीकों के मुकाबले ज्यादा ऊर्जा खर्च करता है।
डॉ. लुकमान यूसुफ और प्रोफेसर मार्क साइम्स के नेतृत्व वाली रिसर्च टीम इसे और ज्यादा ऊर्जा-कुशल बनाने और आम किसानों के लिए व्यावहारिक बनाने पर काम कर रही है। उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में किसान जरूरत पड़ने पर अपने खेतों के पास ही खाद बना पाएंगे।