Page Loader
ग्लांस ने किया कंटेंट का विस्तार, अब एयरटेल एक्सस्ट्रीम डिवाइस पर भी है उपलब्ध
ग्लांस कंटेंट ने किया कंटेंट का विस्तार

ग्लांस ने किया कंटेंट का विस्तार, अब एयरटेल एक्सस्ट्रीम डिवाइस पर भी है उपलब्ध

Dec 11, 2024
03:14 pm

क्या है खबर?

इनमोबी की सहायक कंपनी ग्लांस ने भारती एयरटेल के एक्सस्ट्रीम डिवाइस पर अपनी लॉक-स्क्रीन कंटेंट का विस्तार किया है। 2019 में स्मार्टफोन पर शुरुआत करने के बाद अब यह टीवी सेटों पर भी उपलब्ध है। कंपनी ने बताया कि वह 2025 तक एयरटेल के 40 लाख डिवाइस तक अपनी सेवा पहुंचाना चाहती है। ग्लांस टीवी पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा संचालित 10-15 तस्वीरों का लूप दिखता है, जिसमें लाइव इवेंट्स जैसे क्रिकेट मैच और शतरंज चैंपियनशिप भी शामिल हैं।

कंटेंट

ग्लांस TV पर रोजाना आते हैं इतने लॉक-स्क्रीन कंटेंट

ग्लांस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया है कि ग्लांस TV पर रोजाना लगभग 150-200 लॉक-स्क्रीन कंटेंट प्रकाशित होते हैं, जिनमें से 60 प्रतिशत AI द्वारा तैयार किए जाते हैं। कंपनी विभिन्न श्रेणियों जैसे खेल, समाचार, और मनोरंजन से उपभोक्ताओं के लिए प्रासंगिक कंटेंट चुनने के लिए जनरेटिव AI का उपयोग करती है। इसके अलावा, ग्लांस TV पर कंटेंट की डिलीवरी बहुत तेज है, जैसे शेयर मार्केट अपडेट जो 8 सेकंड में किसी भाषा में प्रकाशित हो सकते हैं।

लक्ष्य

क्या है कंपनी का लक्ष्य?

गुप्ता ने भारत में बढ़ते स्मार्ट टीवी बाजार का जिक्र करते हुए बताया कि कुछ साल पहले भारत में 70-80 लाख स्मार्ट टीवी थे, जबकि अब 20 करोड़ टेलीविजन सेटों में से लगभग 4-4.5 करोड़ कनेक्टेड टीवी हैं और अब उनका लक्ष्य उपस्थिति बढ़ाना है। ग्लांस TV पर खेल कंटेंट सबसे लोकप्रिय है, जिसमें 20 प्रतिशत यूजर्स हर दिन रिमोट का इस्तेमाल करते हैं। गुप्ता ने कहा कि उनका उद्देश्य भारत के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी विस्तार करना है।