गीगाAI का सीलाइट S1 रोबोट संभालेगा आपके घर के सारे काम
चीनी रोबोटिक्स कंपनी गीगाAI ने हाल ही में सीलाइट S1 रोबोट प्रदर्शित किया है। यह एक ऐसा ह्यूमनॉइड रोबोट है, जिसे खाना बनाने, सफाई और देखभाल जैसे रोजमर्रा के कामों के लिए बनाया गया है।
आमतौर पर फैक्ट्री में काम करने वाले रोबोट्स के उलट इसमें एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल होता है, जो आपके घर के लेआउट को समझता है और जैसे-जैसे घर में बदलाव होते हैं, वैसे-वैसे खुद को ढाल लेता है।
कर्मचारी आवासों में होगा परीक्षण
सीलाइट S1 ने पहले ही साबित कर दिया है कि वह अंडे सेक सकता है, कपड़े टांग सकता है और पर्दे खोल सकता है। यह आम लोगों के घरों में पहुंचने से पहले इस साल से कर्मचारी आवासों में टेस्टिंग शुरू करेगा।
गीगाAI रोबोट को और सस्ता बनाने पर काम कर रही है, जिसका लक्ष्य 2027 के मध्य तक 1 लाख युआन (करीब 14 लाख रुपये) से कम कीमत में लॉन्च करना है और हर तरह के घर में उसे भरोसेमंद बनाना चाहती है।