कोबाल्ट ऐप कहीं से भी फोन से रोबोट चलाने की देगी सुविधा
जॉर्जिया टेक ने कोबाल्ट नाम का एक ऐप तैयार किया है। इसकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करके दुनिया में कहीं से भी रोबोटिक आर्म्स को चला सकते हैं।
इसे पेयर लैब ने आसान तरीके से चलाने के लिए डिजाइन किया है। इसे चलाने के लिए आपको रोबोटिक्स का पहले से कोई अनुभव होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप अपने फोन से ही बस कुछ आसान इशारों का इस्तेमाल करके किसी भी चीज को उठा सकते हैं, उसकी जगह बदल सकते हैं या उसे रख सकते हैं।
छात्रों को सीखने में मिददगार
कोबाल्ट ने पहले ही भारत, इंडोनेशिया और पाकिस्तान के यूजर्स को जॉर्जिया टेक में मौजूद असली रोबोट्स से जोड़ा है। इन लोगों को भी रोबोटिक्स का पहले से कोई अनुभव नहीं था।
यह ऐसे छात्रों के लिए भी बहुत उपयोगी है, जो घर बैठे रोबोटिक्स सीख रहे हैं। इससे उन्हें सीखने में आसानी हो रही है, भले ही उनके स्कूल में रोबोटिक्स के महंगे उपकरण न हों।
यही नहीं, दुनियाभर से यूजर्स का डाटा इकट्ठा करके कोबाल्ट वैज्ञानिकों को भविष्य के लिए बेहतर AI बनाने में भी सहायता कर रहा है। यह AI घरों और फैक्ट्रियों में इस्तेमाल होने वाले रोबोट्स को और भी स्मार्ट बनाएगा।