AI पर दूसरे देशों की निर्भरता पड़ सकती है भारी, जॉर्ज विलियमसन ने किया आग्रह
यूनाइटेड किंगडम (UK) के एलन ट्यूरिंग इंस्टीट्यूट के प्रमुख जॉर्ज विलियमसन ने सरकार से अपील की है कि वह अमेरिका या चीन की टेक्नोलॉजी पर निर्भर रहने के बजाय अपने खुद के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम विकसित करे।
उनका कहना है कि दूसरे देशों की टेक्नोलॉजी पर बहुत ज्यादा निर्भरता से रक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम सेक्टर खतरे में पड़ सकते हैं। विलियमसन कहते हैं, "हमें दूसरे देशों की टेक्नोलॉजी पर अपनी निर्भरता को लेकर सावधान रहना चाहिए।"
एंथ्रोपिक मॉडल्स के अमेरिका से बाहर लॉन्च पर रोक
विलियमसन की यह चेतावनी ऐसे समय में सामने आई है, जब अमेरिका ने एंथ्रोपिक के नए मॉडल्स को देश से बाहर जारी करने पर अस्थायी रोक लगा दी है।
यह कदम दुनियाभर में टेक्नोलॉजी को लेकर बढ़ते तनाव को दर्शाता है। एलन ट्यूरिंग इंस्टीट्यूट राष्ट्रीय लचीलेपन पर जोर दे रहा है। इसका मतलब है कि UK को अपने महत्वपूर्ण सिस्टमों की सुरक्षा करनी चाहिए और AI का इस्तेमाल जनहित में करना चाहिए। यूरोपीय नेताओं ने भी यूरोप से AI के मामले में आत्मनिर्भर बनने का आग्रह किया है।