जेंटल मॉन्स्टर के AI चश्मे देंगे लाइव ट्रांसलेट और नेविगेशन की सुविधा
दक्षिण कोरिया की लग्जरी सनग्लासेस और चश्मे बनाने वाली जेंटल मॉन्स्टर दिसंबर में अपने नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित स्मार्ट चश्मे लॉन्च कर रहा है।
इन चश्मों का एक टीजर पहले ही आ चुका है, जिसमें हॉकिन फीनिक्स दिखाई दे रहे हैं।
इन चश्मों में अनुवाद की सुविधा मिलने का भी इशारा है। अमेरिका के ग्राहकों के लिए 12 नवंबर से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इनके प्री-ऑर्डर शुरू होने की उम्मीद है।
सैमसंग और गूगल के साथ मिलकर बनाए चश्मे
सैमसंग और गूगल के साथ मिलकर बनाए गए इन चश्मों में एंड्रॉयड XR टेक्नोलॉजी और जेमिनी AI का इस्तेमाल किया जाएगा। इनकी मदद से लाइव ट्रांसलेशन और नेविगेशन जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
अगर, आप इन्हें खरीदने से पहले देखना चाहते हैं तो न्यूयॉर्क में 13 से 23 नवंबर तक एक प्रीव्यू इवेंट रखा गया है। वहां जाकर आप इन्हें आजमा सकते हैं।
इसके अलावा, वारबी पार्कर भी जल्द ही अपने स्मार्ट चश्मे ला रही है। ऐसा लगता है कि अब चेहरे पर पहनने वाली स्टाइलिश टेक चीजें आम होने वाली हैं।