Page Loader
जेमिनी लाइव अब हिंदी भाषा में भी करें उपयोग, पहले केवल अंग्रेजी में था उपलब्ध
जेमिनी लाइव को मिला हिंदी भाषा (तस्वीर: गूगल)

जेमिनी लाइव अब हिंदी भाषा में भी करें उपयोग, पहले केवल अंग्रेजी में था उपलब्ध

Oct 03, 2024
02:30 pm

क्या है खबर?

टेक दिग्गज गूगल ने आज (3 अक्टूबर) अपने AI चैटबॉट जेमिनी के जेमिनी लाइव को हिंदी भाषा में उपलब्ध कराने की घोषणा की। यह घोषणा गूगल फॉर इंडिया इवेंट में की गई, जहां बताया गया कि 40 प्रतिशत से अधिक भारतीय यूजर्स जेमिनी में वॉयस इनपुट का इस्तेमाल करते हैं। इसके चलते हिंदी में जेमिनी लाइव की उपलब्धता शुरू की गई है, जो पहले से ही अंग्रेजी में उपलब्ध थी। जल्द 8 अन्य भाषा भी जोड़ी जाएंगी।

घोषणा

यह भी कंपनी ने की घोषणा

गूगल ने इस साल के गूगल फॉर इंडिया इवेंट के 10वें संस्करण में कई बड़ी उपलब्धियों का जश्न मनाया। इस मौके पर गूगल ने यह भी बताया कि उसका AI ओवरव्यू, जो पहले से हिंदी में उपलब्ध था, अब भारतीय यूजर्स के लिए बंगाली, तेलुगु और मराठी भाषाओं में भी उपलब्ध होगा। यह कदम भारत में AI सेवाओं का अनुभव और बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है, जिससे अधिक लोगों को इन सेवाओं का लाभ मिल सके।

अन्य घोषणाएं

कंपनी ने की ये अन्य घोषणाएं

गूगल ने भारत में गूगल मैप्स में दो नए रियल-टाइम मौसम अपडेट जोड़े हैं, जिससे सड़कों पर कोहरा और बाढ़ की जानकारी साझा की जा सकेगी। गूगल AI का उपयोग कर कैंसर और तपेदिक की जांच भी संभव कर रहा है, अस्पतालों के साथ मिलकर इसे लागू किया जा रहा है। गूगल पे पर नया UPI सर्कल फीचर भी लॉन्च किया गया है, जिससे यूजर्स किसी और से उनकी ओर से भुगतान का अनुरोध कर सकते हैं।