LOADING...
गौतम अडाणी ने किया बारामती में AI उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन, जानिए क्या मिलेगा फायदा 
बारामती में AI उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया गया है

गौतम अडाणी ने किया बारामती में AI उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन, जानिए क्या मिलेगा फायदा 

Dec 28, 2025
01:21 pm

क्या है खबर?

उद्योगपति गौतम अडाणी ने रविवार (28 दिसंबर) को महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में शरदचंद्र पवार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया। अडाणी समूह के अध्यक्ष की ओर से वित्त पोषित यह एक्सीलेंस सेंटर पवार परिवार की ओर से संचालित शिक्षण संस्थान विद्या प्रतिष्ठान के अंतर्गत स्थापित किया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय कम्युनिस्ट पार्टी प्रमुख शरद पवार, बारामती सांसद सुप्रिया सुले, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार उपस्थित थीं।

फायदा 

सेंटर से यह होगा फायदा 

अडाणी समूह की ओर से 25 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित इस केंद्र का उद्देश्य कृषि, स्वास्थ्य सेवा, शासन और उद्योग पर विशेष ध्यान देते हुए एडवांस AI अनुसंधान और प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है। पुणे से लगभग 110 किलोमीटर दूर स्थित बारामती पवार परिवार का राजनीतिक गढ़ है। इस कस्बे में AI उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना से इस राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र में शैक्षिक इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूती मिलेगी।

संबंध 

कितने पुराने हैं दोनों परिवारों के रिश्ते?

शरद पवार और गौतम अदाणी के बीच संबंध लगभग 2 दशकों से चले आ रहे हैं, जो कारोबारी जगत के दिग्गज और राजनीति के अनुभवी नेता के बीच लंबे समय से चले आ रहे सहयोग को दर्शाता है। अडाणी ने 2022 में पवार परिवार के गृह नगर बारामती का दौरा किया था, जहां उन्होंने पुणे से लगभग 110 किलोमीटर दूर स्थित विज्ञान और नवाचार गतिविधि केंद्र का उद्घाटन किया था।

Advertisement