NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / गरेना फ्री फायर ने की भारत में वापसी, महेंद्र सिंह धोनी होंगे गेम के किरदार
    अगली खबर
    गरेना फ्री फायर ने की भारत में वापसी, महेंद्र सिंह धोनी होंगे गेम के किरदार
    गरेना ने बैटल रॉयल गेम फ्री फायर इंडिया पेश किया है

    गरेना फ्री फायर ने की भारत में वापसी, महेंद्र सिंह धोनी होंगे गेम के किरदार

    लेखन रजनीश
    Aug 31, 2023
    01:40 pm

    क्या है खबर?

    सिंगापुर स्थित गरेना ने फ्री फायर इंडिया गेम पेश किया है। यह एक बैटल रॉयल गेम है, इसमें भारतीय बाजार को ध्यान में रखते हुए कंटेंट और फीचर्स हैं।

    इसे प्रतिबंध के बाद दोबारा पेश किया गया है तो इसमें माता-पिता की निगरानी के लिए वेरिफिकेशन सिस्टम, गेम खेलने की सीमा और ब्रेक लेने जैसे रिमाइंडर फीचर दिए गए हैं।

    डाटा सेफ्टी के लिए गरेना ने स्थानीय सर्वर के लिए हीरानंदानी समूह की कंपनी योट्टा से साथ मिलाया है।

    किरदार

    5 सितंबर से डाउनलोड किया जा सकेगा गेम

    फ्री फायर इंडिया ने ब्रांड एंबेसडर महेंद्र सिंह धोनी को "थाला" नाम से मशहूर किरदार के रूप में रखा है।

    बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल, राष्ट्रीय फुटबाल कप्तान सुनील छेत्री, महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और कबड्डी चैंपियन राहुल चौधरी जैसे अन्य भारतीय खिलाड़ी भी इसमें शामिल होंगे।

    गेम 5 सितंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

    फ्री फायर इंडिया के डाटा होस्टिंग और स्टोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए गरेना के साथ योट्टा की साझेदारी महत्वपूर्ण है।

    प्रबंध

    फरवरी 2022 में लगा था प्रतिबंध

    गरेना के वरिष्ठ प्रबंधक वैभव दास मूंदड़ा ने अपने व्यापक डाटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और रिजर्व बैंक की मंजूरी का हवाला देते हुए योट्टा की क्षमताओं पर विश्वास व्यक्त किया और स्थानीय अधिकारियों के साथ नियमों के पालन का वादा किया है।

    मूंदड़ा ने डाटा सुरक्षा पर यह भी कहा, "हम यूजर्स का बहुत कम डाटा इकट्ठा करते हैं।"

    सुरक्षा चिंताओं और डाटा संग्रह को लेकर फरवरी 2022 में भारत सरकार ने फ्री फायर पर प्रतिबंध लगा दिया था।

    गेम

    BGMI ने मई में की थी वापसी

    इससे पहले मई 2023 में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) गेम ने वापसी की थी।

    क्राफ्टन कंपनी द्वारा बनाया गया यह गेम PUBG का रिब्रांडेड या कहें कि भारतीय वर्जन है।

    भारत सरकार ने जुलाई, 2022 में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए और बच्चों पर इसके दुष्प्रभाव से जुड़ी चिंता के चलते इस मल्टीप्लेयर बैटल रॉयल गेम पर भी बैन लगा दिया था।

    इस गेम पर बच्चों के व्यवहार को हिंसक बनाने के मामले भी आए थे।

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    भारत में कुछ ऑनलाइन गेम प्रतिबंधित हो सकते हैं। ऑनलाइन गेम को गेम ऑफ स्किल (कौशल का खेल) और गेम ऑफ चांस (मौके के खेल) में बांटा गया है।

    गेम ऑफ स्किल सामान्य गेम हैं और गेम ऑफ चांस में फैंटेसी गेम आते हैं, जिनमें लोग पैसे लगाते हैं और कमाते हैं।

    कुछ प्लेटफॉर्म फैंटेसी स्पोर्ट्स के नाम पर रमी और पोकर खिलाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ऑनलाइन गेम के लिए फ्रेमवर्क पर काम कर रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मोबाइल गेम्स
    गेमिंग बाइट्स

    ताज़ा खबरें

    अंतरिक्ष में किन-किन पौधों को उगाया जा चुका है? जानिए यहां अंतरिक्ष
    गूगल ड्राइव में आया नया AI फीचर, फाइल्स में हुए बदलावों को जान सकेंगे यूजर्स गूगल ड्राइव
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद लिखा भावुक संदेश, प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया विराट कोहली
    कनाडा के टोरंटो में सामूहिक गोलीबारी में 1 व्यक्ति की मौत, 6 घायल कनाडा

    मोबाइल गेम्स

    सबवे सर्फर से फ्री फायर मैक्स तक, ये हैं सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए गेम्स गेम
    न्यू स्टेट मोबाइल गेम में 1000 चिकन मेडल्स जीतने का मौका, यह है तरीका गेम
    बैटलफील्ड मोबाइल का अर्ली ऐक्सेस लॉन्च, प्री-रजिस्टर्ड यूजर्स शुरू कर सकते हैं गेमिंग गेम
    साल 2022 में 136 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर लेगा मोबाइल गेमिंग मार्केट गेम

    गेमिंग बाइट्स

    फ्री फायर मैक्स: 16 जुलाई के लिए कोड जारी, रिडीम कर पाएं रिवॉर्ड पॉइंट्स फ्री फायर मैक्स
    फ्री फायर मैक्स: 17 जुलाई के लिए कोड जारी, जानिए कैसे करें रिडीम फ्री फायर मैक्स
    फ्री फायर मैक्स: 18 जुलाई के लिए कोड जारी, ऐसे करें रिडीम फ्री फायर मैक्स
    ऑनलाइन गेमिंग पर GST की दरें कम करने के लिए निवेशकों ने प्रधानमंत्री से लगाई गुहार गेम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025