सौर तूफान की चपेट में आने से गैलेक्सीआई का सैटेलाइट से टूटा संपर्क
बेंगलुरु की एक अंतरिक्ष स्टार्टअप गैलेक्सआई अपने खास सैटेलाइट 'मिशन दृष्टि' से संपर्क खो चुकी है। एक शक्तिशाली सौर तूफान की चपेट में आने के बाद यह सैटेलाइट अपने शुरुआती ऑर्बिट में ही शांत पड़ गया। इस सैटेलाइट को 3 मई को कैलिफोर्निया से स्पेस-X के फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया था। अब टीम इसे वापस लाने की कोशिश कर रही है, लेकिन उम्मीदें कम लग रही हैं।
2 ऑप्टोसार सैटेलाइट लॉन्च करने की योजना
इस बार सब कुछ योजना के अनुसार नहीं हुआ, लेकिन संपर्क टूटने से पहले 'मिशन दृष्टि' ने कुछ सफल टेस्ट किए थे।
गैलेक्सआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ने बताया कि टीम इस अनुभव से सीख रही है। आगे से वे अपने सैटेलाइट खुद बनाना चाहते हैं, ताकि वे ज्यादा भरोसेमंद बन सकें।
अगले 2 सालों में वे 2 और बेहतर ऑप्टोसार (OptoSAR) सैटेलाइट लॉन्च करने का प्लान बना रहे हैं। इसका मतलब है कि उनकी अंतरिक्ष की ये यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है।