अब पता चला है कि जिस खगोलीय पिंड को पहले एक ही स्टार क्लस्टर (तारा समूह) UBC 63 माना जाता था, वह असल में 2 अलग-अलग समूहों से मिलकर बना है, जिनके नाम UBC 63A और UBC 63B हैं।
यूरोपियन स्पेस एजेंसी के गाइया मिशन से मिले डाटा का इस्तेमाल करके शोधकर्ताओं ने पाया कि इन दोनों समूह की उम्र में बहुत बड़ा फर्क है। जहां UBC 63A की उम्र करीब 2.1 करोड़ साल है, वहीं UBC 63B पूरे 56.2 करोड़ साल पुराना है।
क्लस्टर जा रहे एक-दूसरे से दूर
ये दोनों क्लस्टर अब गुरुत्वाकर्षण के खिंचाव से एक-दूसरे से बंधे हुए नहीं हैं और धीरे-धीरे एक-दूसरे से दूर होते जा रहे हैं।
दिलचस्प बात यह है कि करीब 60 लाख साल पहले वे एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे, तब उनके बीच केवल 7 पारसेक (लगभग 23 प्रकाश-वर्ष) की दूरी थी।
इस नई खोज से वैज्ञानिकों को यह समझने का एक नया मौका मिला है कि तारा समूह समय के साथ कैसे एक-दूसरे पर असर डालते हैं और कैसे बदलते हैं?