Page Loader
ISRO कई लक्ष्यों पर कर रहा काम, लेकिन गगनयान पहली प्राथमिकता- सोमनाथ
गगनयान मिशन ISRO के लिए पहली प्राथमिकता- सोमनाथ

ISRO कई लक्ष्यों पर कर रहा काम, लेकिन गगनयान पहली प्राथमिकता- सोमनाथ

Nov 29, 2023
04:56 pm

क्या है खबर?

गगनयान मिशन इस वक्त भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की पहली प्राथमिकता है। कोलकाता में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे ISRO प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि संगठन इस वक्त कई लक्ष्यों पर काम कर रहा है, लेकिन पहली प्राथमिकता गगनयान है। इसमें भारतीय यात्री को अंतरिक्ष में भेजकर सुरक्षित वापस लाना है। बता दें पिछले कुछ सालों से इस मिशन पर काम चल रहा है और इसके 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है।

गगनयान मिशन

2018 में हुई थी मिशन की घोषणा

गगनयान ISRO की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। यह अंतरिक्ष के लिए भारत का पहला क्रू मिशन होगा, जो भारत को इस तरह की उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बना देगा। अंतरिक्ष यात्रियों वाले इस अंतरिक्ष यान की उड़ान पहले 2022 में निर्धारित की गई थी, लेकिन कोरोना वायरस महमारी के कारण इसमें देरी होती गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त, 2018 में इस मिशन की घोषणा की थी।

स्पेस स्टेशन

भारत के अंतरिक्ष स्टेशन को लेकर भी दी जानकारी 

सोमनाथ ने भारत के अंतरिक्ष स्टेशन को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2028 तक इसका पहला मॉड्यूल तैयार होगा और 2035 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष स्टेशन तैयार करने का लक्ष्य दिया है। गगनयान मिशन की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा था कि भारत को अब महत्वकांक्षी लक्ष्यों की तरफ बढ़ना चाहिए, जिसमें 2035 तक स्पेश स्टेशन की स्थापना और 2040 तक चांद पर पहला भारतीय भेजना शामिल है।