Page Loader
साइबर ठगी का शिकार हुआ डॉक्टर, जालसाजों ने बैंक अकाउंट से उड़ाए 6 लाख रुपये
किसी अनजान व्यक्ति के साथ कोई वित्तीय लेनदेन ना करें (तस्वीर: पिक्साबे)

साइबर ठगी का शिकार हुआ डॉक्टर, जालसाजों ने बैंक अकाउंट से उड़ाए 6 लाख रुपये

Mar 03, 2024
01:52 pm

क्या है खबर?

साइबर जालसाज लोगों से ठगी करने के लिए इन दिनों नए-नए तरीके अपना रहे हैं। महाराष्ट्र के ठाणे जिले से साइबर अपराध का एक नया मामला सामने आया है, जहां जालसाजों ने बिना OTP और कोई लिंक शेयर किये एक डॉक्टर से 6 लाख रुपये की ठगी की है। ठगी की आशंका होने पर पीड़ित ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ साइबर अपराध सेल में शिकायत की है। पुलिस केस दर्ज कर फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

ठगी

इस तरह जालसाजों ने की ठगी

रिपोर्ट के मुताबिक, ठाणे के 34 वर्षीय डॉक्टर से ठगी करने के लिए साइबर जालसाजों ने सिम स्वैप करने का तरीका अपनाया था। इस तरह से ठगी को अंजाम देने के लिए जालसाज यूजर के मोबाइल नंबर को दूसरे सिम कार्ड में ट्रांसफर कर लेते हैं। यूजर 2017 से इस सिम का उपयोग कर रहा था, जो इस साल 21 फरवरी को अचानक बंद हो गया। इसके बाद जालसाजों ने उसके बैंक अकाउंट से 6 लाख रुपये निकाल लिए।

सुरक्षा

इस तरह की ठगी से कैसे रहें सुरक्षित?

इस तरह की साइबर ठगी से बचने के लिए अपनी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी को किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा ना करें। अपने बैंक अकाउंट या किसी भी अन्य वित्तीय अकाउंट से उस सिम कार्ड के नंबर को लिंक करें, जो आपके नाम से हो। किसी अनजान व्यक्ति के साथ कोई वित्तीय लेनदेन ना करें। साइबर ठगी की आशंका होने पर तत्काल साइबर अपराध सेल और अपने बैंक में शिकायत करें।