फेसबुक पर नकली कॉपीराइट स्ट्राइक से क्रिएटर्स के साथ ठगी
वर्तमान में बड़े-बड़े कंटेंट क्रिएटर्स ठगों के निशाने पर आ गए हैं। धोखेबाज मेटा के कॉपीराइट सिस्टम का दुरुपयोग करने का एक नया तरीका इस्तेमाल कर रहे हैं।
ये फेसबुक पर पुराने पोस्ट ढूंढ निकालते हैं, उनमें किसी और का चुराया हुआ कंटेंट डाल देते हैं और तो और उनका टाइमस्टैम्प भी बदल देते हैं।
इसके बाद, वे उस कंटेंट को अपना बताकर असली क्रिएटर्स के खिलाफ नकली कॉपीराइट स्ट्राइक दर्ज करा देते हैं। पुष्कर राज ठाकुर और मोहम्मद नवाज शेख जैसे कई मशहूर क्रिएटर्स भी इसी तरह के ठगी का शिकार हुए हैं।
क्रिएटर्स ने की कानूनी कार्रवाई
दर्जनों नकली स्ट्राइक झेलने, अकाउंट सस्पेंड होने और फिरौती की धमकियों से तंग आकर इन क्रिएटर्स ने आखिरकार कानूनी रास्ता अपनाया।
दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें फिलहाल कुछ राहत तो दे दी है, वहीं मेटा का कहना है कि वे इस पूरे मामले की जांच करेंगे और प्रभावित अकाउंट्स को सुरक्षित रखेंगे।
इसके बावजूद, कई क्रिएटर्स अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से और ज्यादा कड़े सुरक्षा नियम और सच्ची जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।