Page Loader
गूगल क्रोम के जरिए साइबर हमला कर रहें जालसाज, आप ऐसे रहें सुरक्षित
गूगल क्रोम के जरिए साइबर हमला कर रहें जालसाज

गूगल क्रोम के जरिए साइबर हमला कर रहें जालसाज, आप ऐसे रहें सुरक्षित

Jun 26, 2024
05:52 pm

क्या है खबर?

साइबर जालसाज इन दिनों गूगल क्रोम यूजर्स से साइबर ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं। साइबर सुरक्षा फर्म प्रूफपॉइंट ने यूजर्स को पॉपअप नोटिफिकेशन से सावधान रहने की चेतावनी दी है, जो दावा करता हैं कि डॉक्यूमेंट या वेब पेज खोलने का प्रयास करते समय कोई गलती हुई है। पॉपअप बॉक्स क्रोम यूजर्स को पावरशेल टर्मिनल या विंडोज रन डायलॉग बॉक्स में एक टेक्स्ट पेस्ट करने का निर्देश देता है।

हमला

इस तरह साइबर हमले को अंजाम देते हैं जालसाज

डायलॉग बॉक्स में टेक्स्ट को पेस्ट करने के बाद यूजर्स भ्रमित होकर आगे की प्रक्रिया का पालन कर देते हैं, जिससे उनकी कंप्यूटर में एक मालवेयर इंस्टॉल हो जाता है। यह मालवेयर इतना खतरनाक है कि यह सिस्टम में सेव किए गए यूजरनेम और पासवर्ड के विवरण को चोरी कर सकता है और वित्तीय लेनदेन भी कर सकता है। इसके अतिरिक्त, मालवेयर सिस्टम में मौजूद इमेज, वीडियो और कुछ अन्य संवेदनशील डॉक्यूमेंट तक पहुंच प्राप्त कर सकता है।

सुरक्षा

ऐसे हमले से कैसे रहें सुरक्षित?

ऐसे हमले से सुरक्षित रहने के लिए अपने कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर को समय-समय पर अपडेट करते रहें और विंडोज डिफेंडर जैसे एंटीवायरस को हमेशा सक्रिय रखें। कभी भी इंटरनेट का उपयोग करते समय किसी अनजान लिंक पर क्लिक ना करें। किसी भी ऐप को अपने कंप्यूटर में हमेशा किसी विश्वसनीय ऐप स्टोर का उपयोग करके ही डाउनलोड करें। साइबर ठगी की आशंका होने पर तत्काल साइबर अपराध सेल में शिकायत करें।