Page Loader
फ्रांस ने टिक-टॉक के साथ-साथ इन मशहूर ऐप्स पर लगाया प्रतिबंध
टिकटॉक को लेकर साइबर सुरक्षा की चिंता बढ़ती जा रही है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

फ्रांस ने टिक-टॉक के साथ-साथ इन मशहूर ऐप्स पर लगाया प्रतिबंध

Mar 26, 2023
08:55 pm

क्या है खबर?

फ्रांस ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह सुरक्षा कारणों से सरकारी कर्मचारियों के फोन पर टिक-टॉक समेत कई अन्य मशहूर मनोरंजक ऐप के उपयोग पर प्रतिबंध लगा रहा है। यदि कोई अधिकारी सार्वजनिक संचार के लिए प्रतिबंधित ऐप का उपयोग करना चाहता है, तो वे ऐसा करने की अनुमति का अनुरोध कर सकता है। प्रतिबंध को लेकर फ्रांस के सूचना प्रसारण मंत्रालय के तरफ से बताया गया कि इस प्रतिबंध की निगरानी देश की साइबर सुरक्षा एजेंसी करेगी।

प्रतिबंध

टिक-टॉक के साथ-साथ इन मशहूर है पर फ्रांस ने लगाया प्रतिबंध

मनोरंजक ऐप पर लगे प्रतिबंध को लेकर बताते हुए फ्रांस सरकार के मंत्री स्टैनिस्लास गुएरिनी के कार्यालय के तरफ से मीडिया को बताया कि टिक-टॉक के साथ-साथ इंस्टाग्राम, ट्विटर नेटफ्लिक्स, कैंडी क्रश और कुछ अन्य मशहूर सोशल मीडिया, गेमिंग तथा डेटिंग ऐप्स पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। फ्रांस से पहले न्यूजीलैंड और यूनाइटेड किंगडम (UK) ने साइबर सुरक्षा चिंताओं के कारण सरकारी स्मार्टफोन पर टिक-टॉक के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।