ऐपल सितंबर में लॉन्च करेगी फोल्डेबल और आईफोन 18 प्रो
टेक्नोलॉजी
ऐपल अपनी लॉन्च रणनीति में बदलाव कर रही है। इस सितंबर में अपने इवेंट के दौरान आईफोन 18 प्रो, प्रो मैक्स के साथ-साथ उसका पहला फोल्डेबल आईफोन भी देखने को मिल सकता है।
नए फोन डिजाइन में रुचि रखने वालों के लिए यह फोल्डेबल आईफोन बहुत खास हो सकता है और उम्मीद है कि इवेंट में सबकी निगाहें इसी पर टिकी रहेंगी।
अगले साल आएगा स्टैंडर्ड आईफोन 18
इस बार पिछले सालों से हटकर स्टैंडर्ड आईफोन 18 मॉडल (एक नया आईफोन 18E) शायद 2027 की फरवरी-मार्च से पहले बाजार में नहीं आएगा।
कंपनी इस देरी से सप्लाई चेन से जुड़ी परेशानियों और बढ़ती लागत को बेहतर तरीके से संभाल पाएगी।