फ्लिपकार्ट मिनट्स सेवा से 3.4 मिनट में हुई आईफोन 17 की डिलीवर
टेक्नोलॉजी
फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल के दौरान फ्लिपकार्ट मिनट्स ने एक रिकॉर्ड बनाया है। दिल्ली में एक ग्राहक के घर आईफोन 17 केवल 3.4 मिनट में डिलीवर हो गया।
इस सेल के 13वें एडिशन के पहले ही घंटे में फ्लिपकार्ट मिनट्स के जरिए हुए ऑर्डर्स की संख्या आम दिनों के मुकाबले 3.5 गुना बढ़ गई। इससे पता चलता है कि लोग कितनी तेजी से अपने गैजेट्स पाना पसंद करते हैं, खासकर बड़ी सेल के मौकों पर।
छोटे शहरों में भी फ्लिपकार्ट मिनट्स की धूम
फ्लिपकार्ट मिनट्स की लोकप्रियता केवल बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसकी करीब 60 फीसदी मांग छोटे शहरों से भी आ रही है।
स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के बीच यह सर्विस खास पसंद की जा रही है, जिनमें से कई लोग एक्सचेंज ऑफर या नो-कॉस्ट EMI का फायदा उठाते हैं। तेज डिलीवरी और शानदार डील्स की जुगलबंदी भारतभर में ऑनलाइन खरीदारी के अंदाज को ही बदल रही है।