Page Loader
इस महीने दिखाई देगा 2023 का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए समय 
इस साल 14 अक्टूबर को वलयाकार सूर्य ग्रहण दिखाई देगा (तस्वीर: नासा)

इस महीने दिखाई देगा 2023 का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए समय 

Apr 10, 2023
06:32 pm

क्या है खबर?

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण करीब आने वाला है, लेकिन यह आंशिक या पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं होगा। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल का पहला सूर्य ग्रहण एक हाइब्रिड (संकर) सूर्य ग्रहण होगा। इसे 20 अप्रैल को प्रशांत और हिंद महासागर क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा 20 अप्रैल को होने वाले संकर सूर्य ग्रहण के अलावा इस साल 14 अक्टूबर को वलयाकार सूर्य ग्रहण भी दिखाई देगा, जबकि पूर्ण सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, 2024 को होगा।

समय

कब और कहां दिखेगा यह सूर्य ग्रहण? 

रिपोर्ट के अनुसार, हाइब्रिड सूर्य ग्रहण पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी तिमोर और पूर्वी इंडोनेशिया से दिखाई देगा। इसमें चंद्रमा सूर्य के सामने से गुजरेगा, जिससे पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी तिमोर और पूर्वी इंडोनेशिया में सुबह 07:06 बजे से दोपहर 12:29 बजे (भारतीय समयानुसार) के बीच एक हाइब्रिड सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत और अमेरिका से दिखाई नहीं देगा, लेकिन फ्रांसीसी दक्षिणी क्षेत्र, पापुआ न्यू गिनी और मार्शल द्वीप सहित कुछ अन्य देशों में आंशिक ग्रहण के रूप में दिखाई देगा।