LOADING...
OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन के घर के बाहर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार
सैम ऑल्टमैन के घर के बाहर फायरिंग

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन के घर के बाहर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Apr 13, 2026
11:50 am

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैम ऑल्टमैन के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में उनके घर के बाहर भारतीय समय अनुसार 12 अप्रैल को दोपहर करीब 02:10 बजे गोलियां चलीं। पुलिस के मुताबिक एक कार में बैठे लोगों ने फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गए, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सुराग

CCTV से मिला सुराग

पुलिस को इस मामले में CCTV कैमरे से बड़ा सुराग मिला है। गाड़ी की नंबर प्लेट के जरिए दो संदिग्धों की पहचान की गई। पुलिस ने 25 साल की अमांडा टॉम और 23 साल के मुहम्मद तारिक हुसैन को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन हथियार बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

घटना

72 घंटे में दूसरी बड़ी घटना

यह घटना खास इसलिए भी है, क्योंकि इससे पहले भी इसी घर पर हमला हो चुका है। भारतीय समय अनुसार 10 अप्रैल को दोपहर करीब 04:10 बजे एक व्यक्ति ने मोलोटोव कॉकटेल फेंककर आग लगाने की कोशिश की थी। उस समय सुरक्षा गार्ड ने तुरंत आग बुझा दी थी और बड़ी घटना टल गई थी। दोनों घटनाओं ने सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और पुलिस ने जांच को और तेज कर दिया है।

Advertisement

प्रतिक्रिया

पुलिस और सैम ऑल्टमैन की प्रतिक्रिया

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि इस मामले की जांच अभी भी लगातार जारी है और अन्य सभी संभावित पहलुओं की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। वहीं ऑल्टमैन ने इस घटना के बाद AI को लेकर बढ़ती चिंताओं का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि नई तकनीक को लेकर लोगों में डर और चिंता स्वाभाविक है, लेकिन इस पर संतुलित और समझदारी भरी सोच रखना बेहद जरूरी है।

Advertisement