LOADING...
फेसबुक ने AI फीचर्स को किया अपडेट, अब प्रोफाइल इमेज को बना सकेंगे मजेदार
फेसबुक में नए AI फीचर पेश किए गए हैं

फेसबुक ने AI फीचर्स को किया अपडेट, अब प्रोफाइल इमेज को बना सकेंगे मजेदार

Feb 11, 2026
10:40 am

क्या है खबर?

फेसबुक ने यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर अधिक मनोरंजक तरीके से खुद को व्यक्त करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित नए फीचर्स पेश किए हैं। आप अपनी प्रोफाइल पिक्चर को एनिमेट कर सकते हैं और स्टोरीज और मेमोरीज को नया रूप दे सकते हैं। साथ ही टेक्स्ट पोस्ट में एनिमेटेड बैकग्राउंड भी जोड़ सकेंगे, जिससे वे फीड में आकर्षक दिखेंगे। कंपनी को उम्मीद है कि ये नए फीचर्स युवा यूजर्स को आकर्षित करने वाला अधिक व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करेंगे।

एनिमेटेड प्रोफाइल पिक्चर 

ऐसे काम करेगा एनिमेटेड प्रोफाइल पिक्चर 

नई एनिमेटेड प्रोफाइल पिक्चर सुविधा स्थिर तस्वीरों पर मोशन इफेक्ट्स लागू करती है, जिससे व्यक्ति हाथ हिलाता हुआ, दिल का आकार बनाता हुआ या वर्चुअल पार्टी हैट पहने हुए दिखाई देता है। बेहतरीन परिणाम के लिए कैमरे की ओर मुंह किए हुए स्पष्ट तस्वीर लेने की सलाह दी गई है। तस्वीरें सीधे यूजर के गैलरी या प्लेटफॉर्म पर पहले से मौजूद में से ली जा सकती हैं। कंपनी और भी एनिमेशन विकल्प जोड़ने की योजना बना रही है।

रीस्टाइल 

रीस्टाइल टूल से बदल सकते हैं इमेज 

फेसबुक स्टोरीज और मेमोरीज को 'रीस्टाइल' टूल से बेहतर बना रहा है, जो मेटा AI का उपयोग करके अपलोड की गई तस्वीरों को नया रूप देता है। स्टोरीज पर फोटो अपलोड करने या शेयर करने के लिए मेमोरी चुनने के बाद रीस्टाइल पर टैप करके टेक्स्ट प्रॉम्प्ट डाल सकते हैं या एनीमे, इलस्ट्रेटेड, ग्लोई, ईथरियल और अन्य प्रीसेट थीम्स में से चुन सकते हैं। इसमें मूड, लाइटिंग और रंगों को एडजस्ट करने के विकल्प भी मौजूद हैं।

Advertisement