LOADING...
यूरोपीय संघ ने व्हाट्सऐप पर दूसरी कंपनियों के AI चैटबॉट को रोकने पर दी चेतावनी
यूरोपीय संघ ने व्हाट्सऐप की नई नीति को लेकर चेतावनी दी है

यूरोपीय संघ ने व्हाट्सऐप पर दूसरी कंपनियों के AI चैटबॉट को रोकने पर दी चेतावनी

Feb 09, 2026
05:50 pm

क्या है खबर?

यूरोपीय संघ (EU) के प्रतिस्पर्धा नियामकों ने मेटा को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा करने वाली कंपनियों को ब्लॉक नहीं करने की धमकी दी है। साथ ही एंटीट्रस्ट नियमों का उल्लंघन करने का औपचारिक आरोप लगाया गया है। EU ने कहा कि उसने कंपनी को नियमों के उल्लंघन के लिए आरोप पत्र भेजा है और प्रतिस्पर्धा कंपनियों को नुकसान से बचाने के लिए अंतरिम उपाय लागू करने का इरादा रखता है।

उपाय 

EU अंतरिम उपाय लागू करने पर कर रही विचार

यूरोपीय संघ की एंटीट्रस्ट प्रमुख टेरेसा रिबेरा ने कहा, "हम प्रमुख तकनीकी कंपनियों को अपने प्रभुत्व का अवैध रूप से लाभ उठाकर अनुचित फायदा उठाने की अनुमति नहीं दे सकते।" आगे कहा गया है, "हम मेटा पर अंतरिम उपाय लागू करने पर विचार कर रहे हैं, ताकि जांच जारी रहने के दौरान प्रतिस्पर्धियों को व्हाट्सऐप तक पहुंच मिलती रहे और उसकी नई नीति यूरोप में प्रतिस्पर्धा को अपूरणीय रूप से नुकसान न पहुंचाए।"

जवाब 

मेटा ने क्या दिया आरोप पर जवाब?

मेटा के प्रवक्ता ने कहा, "AI के कई विकल्प मौजूद हैं और लोग ऐप स्टोर, ऑपरेटिंग सिस्टम, डिवाइस, वेबसाइट और उद्योग साझेदारी के माध्यम से इनका उपयोग कर सकते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "आयोग का तर्क गलत है, क्योंकि वह मानता है कि व्हाट्सऐप बिजनेस API (सॉफ्टवेयर) इन चैटबॉट के लिए एक प्रमुख वितरण चैनल है।" दिग्गज टेक ने 15 जनवरी को अपनी नीति लागू की, जिसके तहत व्हाट्सऐप पर केवल उसके मेटा AI को ही अनुमति दी गई है।

Advertisement