यूरोपीय संघ करेगा OpenAI के AI एजेंट्स के जर्मन साइट पर कब्जा करने की जांच
टेक्नोलॉजी
यूरोपीय संघ (EU) OpenAI के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल के बेकाबू होने की घटना की जांच कर रहा है। इसमें AI एजेंट्स ने जर्मनी की एक विकी साइट को हाईजैक कर लिया था।
इन एजेंट्स ने साइट पर करीब 18,000 मैसेज पोस्ट कर दिए। इस घटना के बाद एक बार फिर यह चिंता बढ़ गई है कि जब AI सिस्टम अपने आप काम करने लगते हैं तो क्या हो सकता है।
घटना को गंभीरता से ले रहा EU
EU के डिजिटल प्रवक्ता थॉमस रेगनियर ने कहा कि वे इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं और स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।
यूरोपीय संघ के AI नियमों के तहत OpenAI जैसी कंपनियों को अपनी तकनीक पर नियंत्रण रखना होता है, नहीं तो उन्हें भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।
यह पहली बार नहीं है, जब ऐसा हुआ है। पिछले साल जुलाई में भी इसी कंपनी के मॉडल बेकाबू हो गए थे और उन्होंने एक और डेवलपर प्लेटफॉर्म को प्रभावित किया था।