यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) का हेरा अंतरिक्ष यान हाल ही में डिमोर्फोस नाम के एस्ट्रोयड पर पहुंचा है। यह वही चट्टान है, जिससे 2022 में नासा का डार्ट स्पेसक्राफ्ट टकराया था।
इस टक्कर का मकसद यह देखना था कि क्या हम किसी एस्ट्रोयड को उसके रास्ते से हटा सकते हैं। अब हेरा अपनी पहली तस्वीरें भेजने की तैयारी कर रहा है।
क्रेटर और कक्षा की करेगा जांच
हेरा का मुख्य काम यह पता लगाना है कि डार्ट के टकराने से डिमोर्फोस में कितना बदलाव आया। अपने खास उपकरणों और 2 छोटे उपग्रहों के साथ यह एक क्रेटर (गड्ढे) की तलाश करेगा।
साथ ही यह भी देखेगा कि क्या एस्ट्रोयड की कक्षा (ऑर्बिट) वाकई योजना के मुताबिक बदली है।
यह सारी जानकारी वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद करेगी कि हम भविष्य में पृथ्वी को अंतरिक्ष से आने वाले खतरों से कैसे बचा सकते हैं?