ट्रंप के आदेश के बाद एलन मस्क की कंपनी स्पेस-XAI का बदलेगा नाम
एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी स्पेस-XAI अब अपना नाम बदलकर स्पेस-XSI करने जा रही है। यह नया नाम 'सुपर इंटेलिजेंस' का संक्षिप्त रूप होगा।
यह बदलाव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक कथित आदेश के बाद सामने आया है। इसमें ट्रंप ने कहा था कि आधिकारिक वेबसाइट्स, नीतिगत दस्तावेजों और सरकारी प्रेस विज्ञप्तियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जगह सुपर इंटेलिजेंस शब्द का इस्तेमाल किया जाए।
ऑनलाइन पोल्स के जरिए चुने गए इस नए शब्द से यह साफ होता है कि यह तकनीक केवल इंसानों की सोचने की शक्ति की नकल करने वाली मशीनों से कहीं ज्यादा बढ़कर है।
सेफ्टी अकॉर्ड पर किए हस्ताक्षर
मस्क के अलावा गूगल और मेटा जैसी बड़ी कंपनियों के अधिकारियों ने व्हाइट हाउस में एक सुपर इंटेलिजेंस अकॉर्ड पर दस्तखत किए हैं।
हालांकि, इस समझौते को कानूनी रूप से मानना जरूरी नहीं है, लेकिन इसमें सुपर-इंटेलिजेंट तकनीक के सुरक्षित विकास के लिए अपनी मर्जी से माने जाने वाले सुरक्षा नियम तय किए गए हैं।
यह कदम भविष्य में इस तकनीक से जुड़े कानून और नियमों को बनाने की नींव रख सकता है। इससे यह भी पता चलता है कि ये कंपनियां जिम्मेदारी के साथ नई तकनीक को विकसित करने के लिए एक साथ आ रही हैं।