OpenAI और एंथ्रोपिक को AI में पीछे छोड़ देगा स्पेस-X, एलन मस्क का दावा
एलन मस्क का कहना है कि उनकी कंपनी स्पेस-X आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया की दिग्गज कंपनियों OpenAI और एंथ्रोपिक से अगले 6 महीने के अंदर आगे निकल सकती है।
हालांकि, स्पेस-X ने AI पर काम करना केवल 3 साल पहले ही शुरू किया था, लेकिन मस्क को पूरा भरोसा है कि इसकी तेज रफ्तार तरक्की इसे लगभग 6 महीनों में सबसे आगे पहुंचा देगी।
उन्होंने अपने इस बड़े सपने को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया और बताया कि उनकी टीम AI टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने पर कितनी गहराई से काम कर रही है।
मस्क ने कहा- अतिरिक्त इंटेलिजेंस की नहीं जरूरत
मस्क मानते हैं कि OpenAI और एंथ्रोपिक जैसी बड़ी कंपनियों से आगे निकलना आसान नहीं है। खासकर तब जब एडवांस्ड AI के लिए बहुत ज्यादा कंप्यूटिंग पावर की जरूरत होती है। फिर भी स्पेस-X ने AI के क्षेत्र में जितनी प्रगति की है, उस पर उन्हें बहुत गर्व है। उन्होंने यह भी बताया कि जब आप किसी खास तरह के काम के लिए जरूरी इंटेलिजेंस के स्तर से बहुत ज्यादा आगे निकल जाते हैं तो फिर अतिरिक्त इंटेलिजेंस का कोई मतलब नहीं रह जाता।
यह बात उन्होंने ऐसे समय कही है, जब दूसरे तकनीकी दिग्गज जोखिमों के बारे में बिना सोचे-समझे तेजी से आगे बढ़ने के खिलाफ चेतावनी दे रहे हैं।