एलन मस्क ने दिया AI कंप्यूटिंग के लिए अंतरिक्ष डाटा सेंटर पर जोर
एलन मस्क का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंप्यूटिंग का भविष्य धरती के बाहर अंतरिक्ष में है। उनके मुताबिक, सुपर-स्मार्ट AI के लिए अंतरिक्ष में मौजूद तकनीक की जरूरत होगी और जब बात कंप्यूटिंग को धरती की सीमाओं से आगे ले जाने की आएगी तो इसमें स्पेस-X एक बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा।
प्रोजेक्ट सनकैचर ने अंतरिक्ष में AI को चलाया
गूगल का 'प्रोजेक्ट सनकैचर' सौर ऊर्जा से चलने वाले सैटेलाइट्स पर AI मॉडल चला रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत 1 अक्टूबर को प्रोटोटाइप लॉन्च किया गया और फिर 30 अक्टूबर तक अंतरिक्ष से पहली AI-जनरेटेड प्रतिक्रिया मिली। उधर, स्पेस-X भी 2027 के आखिर तक अपनी अंतरिक्ष आधारित AI कंप्यूटिंग तकनीक का प्रदर्शन करने की तैयारी में है। इसकी तैनाती 2028 की शुरुआत से ही शुरू हो सकती है।
गूगल में ऊर्जा और विद्युत की वैश्विक प्रमुख अमांडा पीटरसन कोरियो ने बताया है कि अंतरिक्ष में डाटा सेंटर बनाना धरती के मुकाबले 100 गुना तक महंगा हो सकता है, लेकिन इसका एक बड़ा फायदा यह है कि सही कक्षा में लगभग लगातार सूरज की रोशनी मिलती रहती है। यह उन सभी AI सिस्टम को चलाने के लिए एक बहुत बड़ी बात है, जिन्हें काफी बिजली की जरूरत होती है।