एलन मस्क ने माना अब बढ़ रही है AI की रचनात्मक क्षमता
एलन मस्क ने हाल ही में यह बात मानी है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब उन रचनात्मक क्षेत्रों में भी कदम रख रहा है, जिन्हें कभी केवल इंसानों का काम समझा जाता था।
एक्स और स्पेस-XAI के डिजाइन प्रमुख बेंजी टेलर के एक सवाल का जवाब देते हुए मस्क ने माना कि AI मॉडल अब डिजाइन और सौंदर्य से जुड़े फैसले भी ले रहे हैं।
ये वो क्षेत्र हैं, जहां पहले हमें लगता था कि सही निर्णय लेने की क्षमता केवल इंसानों के पास होती है।
AI से बदल सकते हैं काम करने के तरीके
मस्क मानते हैं AI उन कामों में भी बेहतर होता जा रहा है, जिनमें इंसानी समझ की जरूरत पड़ती है। वे इस बात को लेकर भी खुलकर अपनी राय देते रहे हैं कि यह बदलाव हमारे काम करने के तरीकों को कैसे बदल सकता है।
उनका कहना है कि AI जल्द ही डिजिटल नौकरियों में इंसानों से बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। मस्क अनुमान लगाते हैं कि भविष्य में काम खेल जैसा महसूस होगा और अगर, बिना ज्यादा इंसानी मेहनत के उत्पादकता बढ़ाता रहा तो वे यूनिवर्सल हाई इनकम के विचार का समर्थन करते हैं।