LOADING...
AI डाटा सेंटर के लिए 3 साल में अंतरिक्ष होगा सबसे किफायती, एलन मस्क का अनुमान
AI डाटा सेंटर के लिए अंतरिक्ष होगा सबसे किफायती

AI डाटा सेंटर के लिए 3 साल में अंतरिक्ष होगा सबसे किफायती, एलन मस्क का अनुमान

Feb 06, 2026
09:24 pm

क्या है खबर?

अरबपति एलन मस्क का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए बने डाटा सेंटर अंतरिक्ष में पृथ्वी की तुलना में कहीं ज्यादा सस्ते साबित होंगे। मस्क के अनुसार, जमीन पर बढ़ती बिजली, जगह और इंफ्रास्ट्रक्चर की लागत AI को महंगा बना रही है। ऐसे में अंतरिक्ष में सोलर एनर्जी का भरपूर इस्तेमाल कर AI सिस्टम चलाना भविष्य में बेहतर और किफायती विकल्प हो सकता है, जिससे बड़े पैमाने पर कंप्यूटिंग संभव होगी।

योजना

क्या है एलन मस्क की योजना?

मस्क अंतरिक्ष में घूमते हुए AI डाटा सेंटर्स का एक बड़ा नेटवर्क बनाना चाहते हैं। इस योजना के तहत लाखों सैटेलाइट्स ऑर्बिट में रहकर सोलर पावर से AI कंप्यूटिंग करेंगे। मस्क का कहना है कि अंतरिक्ष में सोलर पैनल धरती की तुलना में कई गुना ज्यादा बिजली पैदा करते हैं। इससे AI को ट्रेन करने और चलाने की लागत कम होगी और बड़े मॉडल आसानी से ऑपरेट किए जा सकेंगे।

कदम

योजना को आगे बढ़ाने के लिए क्या किया?

इस योजना को लेकर स्पेस-X ने अमेरिकी रेगुलेटर FCC के पास आधिकारिक फाइलिंग भी कर दी है। इन दस्तावेजों में ऑर्बिटल AI कंप्यूटिंग नेटवर्क की पूरी जानकारी दी गई है। FCC ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर पब्लिक कमेंट के लिए खोल दिया है। इसके अलावा, मस्क ने पॉडकास्ट और सोशल मीडिया पर भी इस योजना को लेकर खुलकर बात की, जिससे साफ हो गया कि यह सिर्फ विचार नहीं, बल्कि गंभीर तैयारी है।

Advertisement

चुनौतियां

चुनौतियां, आलोचना और आगे की तस्वीर

इस योजना को लेकर कुछ विशेषज्ञों ने सवाल भी उठाए हैं। उनका कहना है कि अंतरिक्ष में GPU की मरम्मत, कूलिंग और मेंटेनेंस आसान नहीं होगी। इसके बावजूद मस्क का दावा है कि आने वाले तीन से पांच साल में AI के लिए अंतरिक्ष सबसे सस्ती जगह बन जाएगी। अगर यह योजना सफल होती है, तो भविष्य में AI डाटा सेंटर धरती पर नहीं, बल्कि हमारे सिर के ऊपर ऑर्बिट में काम करते दिख सकते हैं।

Advertisement