AI-रोबोटिक्स उद्योगों में काम करने के तरीके में लाएगा बदलाव, एलन मस्क ने किया दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति एलन मस्क व्हाइट हाउस में अमेरिकी अधिकारियों और तकनीकी क्षेत्र के बड़े दिग्गजों के साथ एक चर्चा में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स के कारण कार्यक्षेत्र में आ रहे बदलावों पर बात की।
मस्क ने सबको भरोसा दिलाया कि ये तकनीकें केवल नौकरियां कम नहीं करेंगी, बल्कि सभी तरह के उद्योगों में काम करने के ढंग को पूरी तरह बदल देंगी।
अब AI को कहा जाएगा सुपर इंटेलिजेंस
ट्रंप ने ज्यादा डाटा सेंटर्स की वकालत की और सरकारी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एक नए AI टूल का भी प्रदर्शन किया, लेकिन ज्यादातर लोग अब भी पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हैं।
एक हालिया सर्वे में 73 फीसदी लोगों का मानना था कि AI कंपनियों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और ज्यादा कदम उठाने चाहिए। ट्रंप ने संघीय एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे सरकारी दस्तावेज़ों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जगह सुपर इंटेलिजेंस शब्द का इस्तेमाल करें।