Loading...
एलन मस्क ने एक्स यूजर्स के लिए बंद किया कंटेंट-शेयरिंग रेवेन्यू प्रोग्राम, जानिए क्या है वजह
एक्स ने कंटेंट-शेयरिंग रेवेन्यू प्रोग्राम को बंद कर दिया है

एलन मस्क ने एक्स यूजर्स के लिए बंद किया कंटेंट-शेयरिंग रेवेन्यू प्रोग्राम, जानिए क्या है वजह

Aug 08, 2026
12:59 pm

क्या है खबर?

एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने हाल ही में एक बड़ा बदलावों में से एक किया है। प्लेटफॉर्म अपना 'क्रिएटर रेवेन्यू शेयर प्रोग्राम' बंद कर रहा है और सभी योग्य यूजर्स को आखिरी भुगतान 7 सितंबर को किया जाएगा। कंपनी ने प्लेटफॉर्म पर एक आर्टिकल के जरिए इस प्रोग्राम को बंद करने की घोषणा की। 7 अगस्त से ही इस प्रोग्राम के लिए नए साइन-अप भी बंद कर दिए गए थे।

रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम

क्या था रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम?

रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम के तहत एक्स पर यूजर्स को एंगेजमेंट के आधार पर पोस्ट करने से पैसे कमाने का मौका मिला।

हालांकि, इसके लिए सिर्फ वे यूजर्स ही योग्य थे, जिन्होंने प्रीमियम एक्स अकाउंट के लिए पैसे दिए थे।

यह कदम एक्स के उत्पाद प्रमुख निकिता बियर के इस्तीफे की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद उठाया गया है। हालांकि, वे अब भी प्लेटफॉर्म के लिए एडवाइजर बने हुए हैं।

कारण 

इस कारण बंद किया यह प्रोग्राम 

क्रिएटर्स प्रमुख एलेग्रा जैकिया के अनुसार, कई लोग पेमेंट पाने के लिए दूसरों के कंटेंट का दोबारा इस्तेमाल कर रहे थे।

इससे निपटने के लिए एक्स एक नया ओरिजिनल कंटेंट रिवॉर्ड प्रोग्राम शुरू कर रहा है।

जैकिया ने बताया, "हम और नियम और अपवाद जोड़ते रह सकते थे, लेकिन आखिरकार बेहतर फैसला यही था कि नए सिरे से शुरुआत की जाए और ऐसा प्रोग्राम बनाया जाए, जो शुरू से ही असली को इनाम देने के लिए डिजाइन किया गया हो।"

ADVERTISEMENT

भुगतान प्लान 

इन तारीखों को होगा अंतिम भुगतान 

एक्स ने मौजूदा रेवेन्यू शेयरिंग प्राेग्राम के लिए 3 भुगतान का प्लान बनाया है, जिसके बाद इसे बंद कर दिया जाएगा।

मौजूदा यूजर्स को स्टैंडर्ड पेमेंट शेड्यूल के तहत 14 अगस्त और 28 अगस्त को आखिरी भुगतान मिलेंगे और 7 सितंबर तक हुई कमाई के लिए आखिरी भुगतान 11 सितंबर या उसके आस-पास मिलने की उम्मीद है।

इसके बाद क्रिएटर्स को इस प्राेग्राम के तहत भुगतान मिलना बंद हो जाएगा।

ADVERTISEMENT

नया प्रोग्राम 

नए प्रोग्राम के तहत कैसे मिलेगा भुगतान?

नए प्रोग्राम में वे ही क्रिएटर्स शामिल हो सकते हैं, जो पहले से रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम का हिस्सा हैं।

एक्स का कहना है कि ओरिजिनल कंटेंट रिवॉर्ड प्रोग्राम का मकसद उनको इनाम देना है, जो प्लेटफॉर्म पर ओरिजिनल आइडिया, जानकारी, रिपोर्टिंग, क्रिएटिविटी और कमेंट्री लाते हैं।

इसके तहत, योग्य क्रिएटर्स अपने ओरिजिनल कंटेंट से मिलने वाले क्वालिफाइड इंप्रेशन से पैसे कमा सकेंगे। अकाउंट और कंटेंट प्रोग्राम की शर्तों को पूरा करते हैं तो भुगतान हर 2 सप्ताह में किए जाएंगे।

ADVERTISEMENT