Page Loader
एलन मस्क का दावा, 2029 तक AI इंसानों से भी ज्यादा बुद्धिमान होगा
एलन मस्क ने AI को लेकर बड़ा दावा किया है

एलन मस्क का दावा, 2029 तक AI इंसानों से भी ज्यादा बुद्धिमान होगा

Mar 13, 2024
03:43 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मानव के मस्तिष्क से आगे निकल जाएगा या नहीं यह बात लंबे समय से वैज्ञानिकों और भविष्यवादियों के बीच एक बहस का विषय रही है। OpenAI के AI चैटबॉट ChatGPT के आने के बाद से इस विषय पर और भी अधिक बहस होने लगा है। अब टेस्ला के मालिक अरबपति एलन मस्क ने भविष्यवाणी की है कि 2029 तक AI मानव बुद्धि से भी आगे निकल जाएगा।

चर्चा

रे कुर्जवील से चर्चा के बाद मस्क ने किया दावा

मस्क का दावा है कि 2029 के अंत तक AI मानव की बुद्धिमत्ता को पार कर जाएगा। मस्क ने यह दावा पॉडकास्टर जो रोगन और प्रसिद्ध भविष्यवादी रे कुर्जवील के बीच हाल ही में हुई चर्चा के बाद किया है, जहां कुर्जवील ने दावा किया था कि 2029 तक AI मानव-स्तर की बुद्धिमत्ता हासिल कर लेगा। मनुष्य तेजी से कम्प्यूटेशनल शक्ति, एल्गोरिथम परिष्कार और डाटा प्रोसेसिंग क्षमताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, इसलिए AI मानव बुद्धि से आगे निकल जाएगा।

दावा

मस्क ने क्या कहा?

मस्क ने दावा किया है कि AI न केवल सभी मनुष्यों की सामूहिक बुद्धिमत्ता से मेल खा सकता है, बल्कि उससे भी अधिक हो सकता है। मस्क ने एक्स (ट्विटर) पर अपने पोस्ट में लिखा, "अगले साल AI शायद किसी एक इंसान से ज्यादा स्मार्ट होगा। 2029 तक, शायद सभी इंसानों से ज्यादा स्मार्ट होगा।" विशेषज्ञों का मानना ​​है कि मनुष्यों को संभावित जोखिमों को कम करने के साथ-साथ AI की शक्ति का उपयोग करने के लिए तैयार रहना चाहिए।