ET AI अवार्ड्स के दूसरे संस्करण का ऐलान, AI के उत्कृष्ठ आविष्कारों को मिलेगा सम्मान
इकोनॉमिक टाइम्स ने ET AI अवार्ड्स 2027 के दूसरे संस्करण की घोषणा की है। इसमें छोटी से लेकर बड़ी कंपनियों और खास व्यक्तियों तक के ऐसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आविष्कारों को पहचानना और सम्मानित करना है, जो आज के समय में वाकई बदलाव ला रहे हैं।
50 श्रेणियों के साथ यह मंच नए विचारों और क्रांति लाने वाली तकनीकों को भरपूर मौका देता है।
4 श्रेणियों में मिलेगा यह सम्मान
ये अवार्ड्स 4 मुख्य ट्रैकों में बांटे गए हैं। पहला इनोवेशन एंड इम्पैक्ट है, जिसमें स्टार्टअप, लघु एवं मध्यम उद्योग (SME) और बड़ी कंपनियों की श्रेणियां शामिल हैं। इसका मकसद अलग-अलग उद्योगों में AI आधारित नए आविष्कारों को सम्मान देना है। दूसरा ट्रैक फंक्शनल एक्सीलेंस है, जहां वित्त, मानव संसाधन, इंजीनियरिंग और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में AI के शानदार इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया जाएगा। तीसरे ट्रैक में लीडरशिप शामिल है, जिसमें वे लोग और टीमें शामिल हैं, जो AI को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। चौथा स्पेशल अवार्ड्स है, जो AI इनोवेशन के खास और उभरते क्षेत्रों पर रोशनी डालता है।
विजेताओं का चुनाव एक विशेषज्ञ जूरी करेगी, ताकि केवल सबसे दमदार समाधानों को ही पहचान मिल सके।