Page Loader
सौर मंडल के बाहर पृथ्वी जैसे दो ग्रहों की खोज, खगोलविदों ने बताया रहने योग्य
पृथ्वी की तरह रहने योग्य हो सकते हैं दोनों ग्रह (तस्वीर:IAC)

सौर मंडल के बाहर पृथ्वी जैसे दो ग्रहों की खोज, खगोलविदों ने बताया रहने योग्य

लेखन रजनीश
Jan 28, 2023
05:30 pm

क्या है खबर?

खगोलविद नए ग्रह और नई दुनिया की खोज में लगे रहते हैं। उनकी खोज का नतीजा है कि सौरमंडल से परे दुनिया की लिस्ट लगातार बढ़ती जा रही है। अब खगोलविदों को दो ऐसे ग्रह मिले हैं, जो पृथ्वी की तरह रहने योग्य भी हो सकते हैं। GJ 1002 b और c अपने तारों से एकदम ठीक दूरी पर स्थित हैं, जिससे किसी ग्रह की सतह पर तरल पानी बनाने के लिए सही वातावरण मिल जाता है।

नई खोज से उत्साह

पृथ्वी से अधिक है द्रव्यमान

रहने योग्य क्षेत्र के रूप में जाना जाने वाला यह क्षेत्र ठीक उसी तरह है जैसे सूर्य से दूर पृथ्वी है। इस नई खोज ने खगोलविदों को काफी उत्साहित किया है। ग्रह b का द्रव्यमान पृथ्वी से थोड़ा अधिक है और इसका वर्ष काल केवल 10 दिनों का होता है। ग्रह c की बात करें तो ये पृथ्वी की तुलना में लगभग एक तिहाई बड़ा है और तारे की परिक्रमा करने में लगभग 20 दिन लगाता है।

GJ 1002

परिपक्व और शांत है तारा

खगोलविदों ने कहा कि GJ 1002 नाम का ये तारा काफी परिपक्व मालूम पड़ता है और शांत दिखाई देता है। शोधकर्ताओं ने एक बयान में कहा, "इसकी शुरुआती चमक ने ग्रहों की सतहों पर विभिन्न प्रकार के अणुओं को बनाने में मदद की, जिसे बाद में किसी विकासशील जीवन रूपों द्वारा उपयोग किया जा सकता है।" हालांकि, ये जरूरी नहीं कि मानव जीवन ही उन अणुओं का इस्तेमाल करे।

जर्नल में होगा प्रकाशित

ऐसे हुई खोज

इसके निष्कर्षों को एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स नाम के जर्नल में प्रकाशित किया जाएगा। इसका शीर्षक है, "पृथ्वी के द्रव्यमान वाले ग्रह जो पास के तारे GJ 1002 की परिक्रमा करते हैं।" स्पेन के ला लागुना विश्विविद्यालय के अलेजांद्रो सुआरेज मस्कारेनो के नेतृत्व में टीम ने रेडियल वेलॉसिटी मापन का उपयोग करके दो नए ग्रहों की खोज की है। इस पद्धति में परिक्रमा करने वाले ग्रहों से गुरुत्वाकर्षण के कारण होने वाले मूल तारे के डगमगाने का पता लगाना शामिल है।

तारे खो खींचते हैं दूर

छोटा है ग्रहों का खिंचाव

ग्रह, तारे से दूर बढ़ते हैं वे तारे को हमसे दूर खींचते हैं। इससे तारे का प्रकाश स्पेक्ट्रम के लाल सिरे की ओर स्थानांतरित होता है। जब ग्रह, तारे की तरफ बढ़ते हैं वे तारे को हमारी दिशा में खींचते हैं और इसके प्रकाश को नीले रंग की ओर स्थानांतरित करते हैं। टीम ने कहा, "GJ 1002 पर ग्रहों का खिंचाव छोटा है, जो 4.3 फीट प्रति सेकंड लगभग 4.8 किलोमीटर/घंटे है। इतने छोटे मूवमेंट का पता लगाना कठिन है।"

पृथ्वी से छोटा साइज

वायुमंडल का पता लगाने की जरूरत

टीम ने प्रकाश में भिन्नता को मापने के लिए स्पेक्ट्रोग्राफ पर भरोसा किया और बताया कि पृथ्वी जैसे दो ग्रह चारों ओर लटके हुए हैं। ये दोनों नए ग्रह, ग्रहों की एक विशेष कैटेगरी में शामिल हो गए हैं। हालांकि, ये पृथ्वी के आकार से 1.5 गुना कम हैं, लेकिन रहने योग्य हैं। खगोलविदों को सिर्फ यह पता लगाने की जरूरत है कि इन ग्रहों में वायुमंडल है या नहीं।