DRDO ने सेना के लिए तैयार किया सुरक्षित संचार कवच QKD प्लेटफॉर्म
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने हाल ही में चांदीपुर में अपने क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन (QKD) प्लेटफॉर्म का सफल परीक्षण किया है।
इससे देश और सेना की सुरक्षित संचार व्यवस्था और भी मजबूत हो जाएगी। यह नई तकनीक संवेदनशील संदेशों की जासूसी करना बहुत मुश्किल कर देती है। तोपखाने और बख्तरबंद जैसे महत्वपूर्ण रक्षा प्रणालियों के लिए यह बेहद अहम है।
टैकबिट लैब्स के साथ मिलकर बनाया प्लेटफॉर्म
इस QKD प्लेटफॉर्म को टैकबिट लैब्स के साथ मिलकर विकसित किया गया है। यह क्वांटम यांत्रिकी का इस्तेमाल करके एनक्रिप्शन की को सुरक्षित तरीके से साझा करता है, जिससे किसी भी जासूस की घुसपैठ का तुरंत पता चल जाता है।
DRDO फ्री-स्पेस QKD पर भी काम कर रहा है, जिससे दुर्गम इलाकों में भी फाइबर केबल के बिना सुरक्षित संचार हो सके। इसके लिए उसने अपने सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस के जरिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) जैसे प्रमुख संस्थानों के साथ साझेदारी कर रहा है।