Page Loader
अंतरिक्ष यात्री ने अंतरिक्ष से साझा की बुर्ज खलीफा की शानदार तस्वीर
पेटिट ने अंतरिक्ष से साझा की बुर्ज खलीफा की तस्वीर (तस्वीर: एक्स/@astro_Pettit)

अंतरिक्ष यात्री ने अंतरिक्ष से साझा की बुर्ज खलीफा की शानदार तस्वीर

Feb 04, 2025
06:19 pm

क्या है खबर?

नासा के अंतरिक्ष यात्री डोनाल्ड रॉय पेटिट ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से बुर्ज खलीफा की एक अद्भुत तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दुबई के चकाचौंध रोशन शहर के सामने बुर्ज खलीफा सुंदरता से चमकता हुआ दिखाई दे रहा है। पेटिट ने इसे एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'बुर्ज खलीफा, अंतरिक्ष से दुनिया की सबसे ऊंची इमारत।' यह तस्वीर जल्द ही वायरल हो गई और लोगों ने इसके अद्वितीय दृश्य की सराहना की है।

शौक 

पेटिट के अंतरिक्ष कार्य और फोटोग्राफी का शौक 

पेटिट एक अनुभवी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और रासायनिक इंजीनियर हैं। 1996 में नासा द्वारा चुने जाने के बाद, उन्होंने अंतरिक्ष में 500 से ज्यादा दिन बिताए और 13 घंटे से अधिक समय तक स्पेसवॉक किया। वे अंतरिक्ष फोटोग्राफी के प्रति बेहद उत्साहित हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर पृथ्वी के शानदार दृश्य, शहरों की रोशनी और आकाशीय घटनाओं की तस्वीरें साझा करते हैं। हाल ही में उन्होंने कुंभ मेला की अंतरिक्ष से ली गई तस्वीर साझा किया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें तस्वीरें