अंतरिक्ष यात्री ने भेजी तूफानों के ऊपर से गुजरते स्पेस-X के ड्रैगन D1 की तस्वीर
अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटीट ने हाल ही में स्पेस-X के ड्रैगन D1 अंतरिक्ष यान की एक बेहद चौंका देने वाली तस्वीर साझा की है। इसमें यान अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) की तरफ बढ़ते हुए विशाल तूफानों के ऊपर उड़ता दिख रहा है।
उन्होंने इस बात पर चर्चा की कि पिछले 14 वर्षों में अंतरिक्ष यान तकनीक किस तरह विकसित हुई है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।
उस समय ड्रैगन D1 खुद से डॉक नहीं हो पाता था। इसके लिए उसे स्टेशन के रोबोटिक आर्म की मदद लेनी पड़ती थी। यह दिखाता है कि तब से लेकर अब तक अंतरिक्ष टेक्नोलॉजी ने कितनी तरक्की कर ली है।
पेटीट की तस्वीर की हुई तारीफ
पेटीट की तस्वीर को देखने के बाद लोगों ने इसकी खूब सराहना की। कई लोगों ने इस नजारे को अद्भुत और खूबसूरत कहा। यह तस्वीर इस बात की याद दिलाती है कि पिछले 14 सालों में अंतरिक्ष यान की टेक्नोलॉजी में कितना बदलाव आया है।
ट्विटर पोस्ट
https://twitter.com/i/status/2110686589307547997