अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने हाल ही में अंतरिक्ष से एक शानदार वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में पानी की बूंदें एक टेफ्लॉन की बुनाई वाली सुई के चारों ओर घूमती दिखाई दे रही हैं।
धरती पर जहां गुरुत्वाकर्षण हर चीज को नीचे खींचता है, वहीं अंतरिक्ष में यह बल नहीं होता। इसी वजह से ये बूंदें इलेक्ट्रोस्टैटिक बल के कारण गोलाकार गति में घूम रही थीं। ऐसा नजारा आपको घर पर देखने को कभी नहीं मिलेगा।
पेटिट ने सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण में आवेशित बूंदों के बारे में समझाया
पेटिट ने बताया कि पानी की ये बूंदें बिजली से चार्ज थीं, यानि आवेशित थीं। इसी चार्ज की वजह से वे सुई के साथ प्रतिक्रिया कर रही थीं और सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण में उसके चारों ओर लगातार घूम रही थीं।
यह एक आसान, लेकिन दिलचस्प तरीका है, जिससे पता चलता है कि धरती से बाहर निकलने के बाद भौतिकी के नियम कैसे अलग तरह से काम करते हैं?
ट्विटर पोस्ट
https://twitter.com/i/status/2124274463915344164