डिराक ने उतारा दुनिया का पहला कॉमर्शियल 8-क्यूबिट क्वांटम कंप्यूटर
ऑस्ट्रेलियाई स्टार्टअप डिराक क्वांटम कंप्यूटर का उपयोग करके डाटा सेंटर्स को कम ऊर्जा इस्तेमाल करने में मदद कर रहा है, जिससे इस क्षेत्र में नई हलचल मच गई है।
उन्होंने हाल ही में सिडनी के एक डाटा सेंटर में 8-क्यूबिट का एक क्वांटम कंप्यूटर स्थापित किया है। इसके साथ ही यह तकनीक का दुनिया का पहला कमर्शियल फील्ड टेस्ट बन गया है।
स्टार्टअप का कहना है कि उनका सिस्टम मुश्किल कैलकुलेशन को आम कंप्यूटर्स की तुलना में कहीं ज्यादा कुशलता से कर सकता है, जिससे ज्यादा बिजली खपत करने वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सर्वर पर बोझ काफी हद तक कम हो सकता है।
संस्थापक एंड्रयू डजुरक ने बताया कि क्वांटम कंप्यूटिंग अगले 5 सालों में हमारी बिजली ग्रिड पर दबाव को काफी कम कर सकती है।
1.5 लाख क्यूबिट्स बनाने की योजना
कंपनी का लक्ष्य है कि वह 2029 तक 1.5 लाख क्यूबिट्स तक पहुंचे, जो क्वांटम तकनीक में आगे निकलने की ऑस्ट्रेलिया की महत्वाकांक्षा को दिखाता है।
देश में पहले से ही इस क्षेत्र में 50 से ज्यादा कंपनियां काम कर रही हैं और सरकार का भी मजबूत समर्थन प्राप्त है।
AUKUS जैसी साझेदारियों और अमेरिकी प्रोजेक्ट्स में भागीदारी के साथ ऑस्ट्रेलिया डिराक जैसे स्टार्टअप्स पर बड़ा दांव लगा रहा है, ताकि क्वांटम कंप्यूटिंग की संभावनाओं को और आगे बढ़ाया जा सके।