Loading...
क्या AI की वजह से माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर?
इसमें एक्सबॉक्स, विंडोज, कोपायलट और वित्त विभाग से जुड़े कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं

क्या AI की वजह से माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर?

Oct 27, 2026
01:50 pm

क्या है खबर?

माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60,000 कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक नौकरी छोड़ने की योजना शुरू की है। कंपनी की मुख्य मानव संसाधन अधिकारी एमी कोलमैन ने 26 अक्टूबर को इसकी घोषणा की। यह प्रस्ताव अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा की चुनिंदा टीमों के योग्य कर्मचारियों के लिए है। इसमें एक्सबॉक्स, विंडोज, कोपायलट और वित्त विभाग से जुड़े कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं। कंपनी के कुल कर्मचारियों में करीब 27 प्रतिशत इस योजना के दायरे में हैं।

वजह

AI और क्लाउड पर भारी खर्च भी वजह

माइक्रोसॉफ्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड सेवाओं पर लगातार बड़ा निवेश कर रही है।

कंपनी की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 में उसका कुल राजस्व 18 प्रतिशत बढ़कर 331.8 अरब डॉलर हो गया। वहीं, राजस्व की लागत 21 प्रतिशत बढ़ी। कंपनी के क्लाउड कारोबार में तेज बढ़ोतरी के साथ खर्च भी बढ़ा है।

ऐसे में कंपनी के सामने कारोबार बढ़ाने के साथ लागत को संभालने की चुनौती बनी हुई है।

निवेश

डाटा सेंटर और AI पर बढ़ता निवेश

माइक्रोसॉफ्ट ने वित्त वर्ष 2026 में अपने क्लाउड कारोबार से 214.4 अरब डॉलर का राजस्व हासिल किया, जो पिछले साल से 27 प्रतिशत अधिक था।

वहीं, एज्योर का राजस्व 41 प्रतिशत बढ़कर 100 अरब डॉलर से ऊपर पहुंच गया है। कंपनी ने इस दौरान 88 नए डाटा सेंटर भी जोड़े।

रिपोर्ट के मुताबिक, शोध, AI विशेषज्ञों, कंप्यूटिंग क्षमता और डाटा सेंटर पर खर्च बढ़ने से परिचालन लागत में 4.9 अरब डॉलर की वृद्धि हुई।

ADVERTISEMENT

छंटनी

क्या छंटनी भी करेगी कंपनी?

माइक्रोसॉफ्ट ने इस योजना को सीमित समय के लिए दिया गया स्वैच्छिक प्रस्ताव बताया है।

इसके तहत योग्य कर्मचारी आर्थिक सहायता और करियर संबंधी मदद लेकर कंपनी छोड़ सकते हैं। यह अनिवार्य छंटनी नहीं है और कर्मचारियों के लिए इसमें शामिल होना जरूरी नहीं है।

कंपनी का कहना है कि वह कर्मचारियों को जरूरी काम पर ध्यान देने, नए कौशल सीखने और जरूरत के मुताबिक दूसरी भूमिकाएं तलाशने में भी मदद करती रहेगी।

ADVERTISEMENT