हांगकांग में 100 रोबोट्स ने दिखाई अपनी क्षमताएं, कई चुनौतियां भी आई सामने
हांगकांग के इनोएक्स टेक्नोलॉजी एक्सपो में करीब 100 रोबोट्स को पेश किया गया, जिसने सबको दिखाया कि रोबोटिक्स कितनी आगे निकल चुकी है।
इंसानी शक्ल वाले ह्यूमनॉइड्स रोबोट्स की चाल और खुद से काम करने की क्षमता (ऑटोनॉमी) में सुधार साफ नजर आया, लेकिन ऊर्जा की कमी, खासकर 2 पैरों पर चलने वाले मॉडल्स में कुछ रोबोट्स को किनारे ही रहना पड़ा।
रोबोट्स ने दिखाईं अलग-अलग क्षमताएं
शेन्झेन DX इनटेक ने पहियों पर चलने वाले असल सर्विस बॉट दिखाए, वहीं बीजिंग के लिंकरबॉट ने अपने ह्यूमनॉइड बैंड और सधे हुए रोबोटिक हाथों से सबका ध्यान खींचा।
इंजनAI का PM01 रोबोट आसानी से चला, लेकिन कभी-कभी थका-थका सा लगता था। यूबीटेक के वॉकर S2 ने रोबोटिक्स के क्षेत्र में कंपनी की अग्रणी स्थिति को साबित किया। यूनिट्री का Go2 रोबोट डॉग अपनी खेल वाली हरकतों से दर्शकों का मनोरंजन करता रहा, और गैलबॉट के G1 ने स्क्रीन-ऑर्डर सिस्टम से सामान पहुंचाने का काम किया, लेकिन कई बार उसे बेंच के दूसरी ओर फेंक भी दिया। इससे साफ हुआ कि इस क्षेत्र में जहां एक ओर काफी तरक्की हुई है, वहीं दूसरी ओर कुछ चुनौतियां भी अभी बाकी हैं।