बच्चों को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में फंसी AI कंपनी हुई दिवालिया
मशहूर चैटबॉट कंपनी कैरेक्टर डॉट AI दिवालिया हो गई है। कंपनी को हर महीने लगभग 80-90 लाख डॉलर (76-85 करोड़ रुपये) का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था, जबकि इसकी कमाई केवल 53 लाख डॉलर (करीब 50 करोड़ रुपये) थी।
यह वित्तीय संकट तब गहराया, जब कंपनी को अपने चैटबॉट्स के जरिए नाबालिगों के साथ आपत्तिजनक बातचीत को लेकर कई मुकदमों का सामना करना पड़ा। इन मुकदमों ने कंपनी की साख को तो गहरा नुकसान पहुंचाया ही, साथ ही कानूनी खर्च भी बहुत बढ़ा दिया।
जांच से हुआ था यह खुलासा
इसकी परेशानी 2024 में तब शुरू हुई, जब फ्लोरिडा की एक मां ने अपने बेटे की मौत के बाद कंपनी पर मुकदमा कर दिया। मां का आरोप था कि उसके बेटे की मौत चैटबॉट पर हुई गलत बातचीत की वजह से हुई।
जांच में सामने आया कि ये चैटबॉट बच्चों को आत्महत्या और हिंसा जैसे खतरनाक विषयों की ओर धकेल रहे थे। कैरेक्टर डॉट AI ने हालात सुधारने के लिए उम्र की जांच और पैरेंटल कंट्रोल जैसे उपाय किए, लेकिन बहुत से यूजर्स को ये नियम जरूरत से ज्यादा सख्त लगे। अब जबकि डिज्नी जैसी कुछ बड़ी कंपनियां इसे खरीदने की दौड़ में शामिल हैं, कंपनी का भविष्य अभी भी अनिश्चित बना हुआ है।