डेल ने 2028 तक क्वांटम कंप्यूटिंग के बड़े पैमाने पर उपयोग का जताया अनुमान
डेल के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO) जॉन रोस ने कहा है कि क्वांटम कंप्यूटिंग 2028-29 तक बड़े पैमाने पर काम आने लगेगी।
डेल टेक वर्ल्ड 2026 में उन्होंने बताया कि तकनीकी जगत में इस समय अवधि को लेकर सहमति बनती दिख रही है।
इससे पहले दिसंबर, 2025 में उन्होंने कहा था कि क्वांटम कंप्यूटिंग की बेहतरीन गणितीय क्षमताएं ChatGPT से भी कहीं बड़े बदलाव ला सकती हैं।
भारत का भी क्वांटम कंप्यूटर बनाने का लक्ष्य
डेल अभी से अपने नए सर्वर्स को पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी से लैस कर रहा है, ताकि आने वाले इस बड़े बदलाव से निपटा जा सके।
इसके साथ ही, वे नई क्वांटम प्रोसेसिंग यूनिट्स पर भी काम कर रहे हैं, जो ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) से कहीं बेहतर प्रदर्शन करेंगी।
उधर, भारत भी अपने बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रहा है। अगले 4-5 सालों में यानि 2030-2031 तक 1,000-क्यूबिट का क्वांटम कंप्यूटर बनाने की योजना है।