2028 तक 98 फीसदी कंप्यूटर में होगा AI, डेल ने किया दावा
टेक्नोलॉजी
डेल को उम्मीद है कि 2028 तक लगभग 98 प्रतिशत पर्सनल कंप्यूटर (PC) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की क्षमताएं मौजूद होंगी। कंपनी का मानना है कि यह बड़ा बदलाव कंपनियों की उत्पादकता में बड़ा बदलाव लाएगा।
इंटेल और AMD ने मिलाया हाथ
डेल अपने कुछ बिजनेस PC में स्मार्ट AI तकनीक शामिल करने के लिए इंटेल और AMD के साथ मिलकर काम कर रही है। इसका लक्ष्य बेहतर स्पीड और सुरक्षा देना है।
डेल टेक्नोलॉजी में कमर्शियल क्लाइंट सॉल्यूशंस के अध्यक्ष रॉब ब्रुकर ने कहा, "जैसे-जैसे एंटरप्राइज AI के साथ केवल प्रयोग करने से आगे बढ़कर इसे बड़े पैमाने पर लागू करेंगे, पर्सनल कंप्यूटर AI स्टैक का एक बहुत अहम हिस्सा बनकर उभरेगा।"