वैज्ञानिकों ने अरुणाचल प्रदेश में मेंढक की एक नई प्रजाति खोजी है, जो घोंघे को उनके खोल समेत खा जाती है। इसका नाम जिंगोफ्रीस टानो गोगो रखा गया है।
यह छोटा उभयचर अपने अनोखे खाने के तरीके के लिए खास है और दिल्ली यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड के शोधकर्ताओं की ओर से पहचाने गए 5 नए छोटे सींग वाले मेंढकों में से एक है।
मेंढक के पेट में मिले घोंघे के खोल
जिंगोफ्रीस टानो गोगो की घोंघे खाने की आदत की पुष्टि 3D स्कैन से हुई। स्कैन में इसके पेट में पूरे घोंघे के खोल देखे गए। ऐसा इस मेंढक परिवार में पहली बार मिला है।
तनो गोगो नाम स्थानीय अपाटनी भाषा के शब्द से आया है, जिसका मतलब घोंघे होता है। यह बात बताती है कि हिमालय का अनोखा प्राकृतिक माहौल कैसे वन्यजीवों को हैरान करने वाले तरीकों से ढालता है।