डीपसीक का 'सुपर-एजेंट' टूल चैट से हल करेगा कोडिंग की समस्या
चीन की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी डीपसीक ने 'सुपर-एजेंट' नाम का एक ओपन-सोर्स कोडिंग टूल लॉन्च किया है। यह टूल डेवलपर्स की ग्रुप चैट्स पर नजर रखता है और अपने आप कोडिंग से जुड़ी समस्याओं के हल सुझाता है।
डीपसीक ने इस टूल को अमेरिका की बड़ी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों, जैसे एंथ्रोपिक के क्लाउड कोड से मुकाबले के लिए उतारा है। इससे साफ पता चलता है कि अब और भी स्मार्ट AI टूल बनाने की दौड़ कितनी तेज हो गई है।
जुटाया 15 अरब डॉलर का फंड
यह 'सुपर-एजेंट' डीपसीक की 'हार्नेस टीम' ने तैयार किया है। इस टीम का मकसद ऐसा AI बनाना है, जो इंसानों की बहुत कम मदद से बड़े और मुश्किल काम खुद कर सके।
इन बड़े इरादों को हकीकत बनाने के लिए डीपसीक ने हाल ही में 15 अरब डॉलर (करीब 1,400 अरब रुपये) का भारी फंड जुटाया है।
यह चीन के टेक्नोलॉजी सेक्टर में अब तक के सबसे बड़े निवेश में से एक है। कंपनी अब जल्द ही अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की तैयारी में भी है।