डीपसीक के नए डीस्पार्क टूल से AI हुआ 85 फीसदी तेज
चीन की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप डीपसीक ने हाल ही में डीस्पार्क नाम का एक नया टूल पेश किया है। यह टूल AI की स्पीड को 85 फीसदी तक बढ़ा सकता है। साथ ही महंगे GPU की जरूरत को भी काफी हद तक कम कर सकता है।
चीन की टेक कंपनियों के लिए यह एक बड़ी खबर है। खासकर तब, जब अमेरिकी चिप्स पर लगी पाबंदी के चलते हार्डवेयर हासिल करना मुश्किल हो गया है।
ओपन-सोर्स मॉडल के रूप में सभी के लिए उपलब्ध
डीस्पार्क एक ड्राफ्ट मॉडल का इस्तेमाल करके काम को तेजी से करता है। यह मॉडल झटपट जवाब सुझाता है, जिसके बाद मेन मॉडल उन्हें एक-एक करके जांचने की बजाय समूह में चेक करता है।
यह छोटे-छोटे बैचेज में टेक्स्ट को एक साथ प्रोसेस करता है, जिससे पूरी प्रक्रिया ज्यादा असरदार हो जाती है।
खास बात है कि यह ओपन-सोर्स मॉडल है और कई AI सिस्टम्स के साथ काम कर सकता है। ऐसे में बिना महंगे हार्डवेयर अपग्रेड के ज्यादा लोग इसे आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे।